फतेहपुर: पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस ने क्षेत्र में अपराध व आपराधिक वारदातों में प्रभावी अंकुश लगाकर फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुई है। एक खंडहरनुमा मकान में बन रहे थे …

फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस ने क्षेत्र में अपराध व आपराधिक वारदातों में प्रभावी अंकुश लगाकर फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुई है।

एक खंडहरनुमा मकान में बन रहे थे असलहे: पुलिस

इसी अभियान के तहत मलवां थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह एसआई राजेंद्र सिंह व एसआई महेंद्र प्रताप सिंह ने रात्रि गश्त के दौरान थानाक्षेत्र के पनई इनायतपुर मोड़ के पास एक खण्डहर मकान में सन्चालित हो रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए असलहे बनाते समय रंगे हाथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनका नाम राहुल पटेल पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह उर्फ पप्पू व अवनीश पाल पुत्र सुखराम पाल निवासीगण ग्राम पनई, इनायतपुर थाना मलवां बताया जा रहा है।

लंबे अर्से से अवैश असलहे बना रहे थे अभियुक्त

पु लिस टीम ने मौके से 26 अदद तमंचे बने हुए मय आधा दर्जन कारतूस व दो अर्धनिर्मित बड़ी बंदूकें 315 बोर समेत असलहे बनाने की सामग्री व उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए अभियुक्त लम्बे अर्से से अवैध असलहे बनाने व बेंचने का कार्य करते थे। जिनके खिलाफ स्थानीय थाने में कई आपराधिक मुकद्दमे पहले से दर्ज थे। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

असलहा फैक्ट्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विंध्यवासिनी तिवारी व मुख्य आरक्षी कन्हैया लाल व स्थानीय पुलिस से थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह एस आई राजेन्द्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, व आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा, कुलदीप यादव, आशीष कुमार पाल, अतुल सिंह परिहार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

असलहा फैक्ट्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस कप्तान राजेश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी साझा की। पुलिस कप्तान राजेश सिंह ने  गिरफ्तारी टीम में सामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की हौशला आफजाई करते हुए उनकी पीठ थपथपाई है।

ये भी पढ़ें; सीतापुर: पिता के साथ जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

संबंधित समाचार