कानपुर: सीएमओ समेत 863 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की मौत
कानपुर। शहर में शनिवार को अब तक सबसे अधिक 863 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सीएमओ भी कोरोना की चपेट में आ गए। डीएम के यहां से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 883 नए केस के साथ तीन लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज होकर घर चले गए। 442 मरीजों का होम आइसोलेशन पूर्ण हो …
कानपुर। शहर में शनिवार को अब तक सबसे अधिक 863 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सीएमओ भी कोरोना की चपेट में आ गए। डीएम के यहां से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 883 नए केस के साथ तीन लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज होकर घर चले गए। 442 मरीजों का होम आइसोलेशन पूर्ण हो गया। कई दिन बाद दो की मृत्यु हो गई। अब एक्टिव केस 3550 हो गए है। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में सीएमओ समेत कई स्वास्थ्य अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ के पॉजिटिव होने की भी पुष्टि हुई है।
मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के मुताबिक सबसे अधिक खतरा लक्षणों वाले लोगों के मूवमेंट से हैं। फ्लू ओपीडी में आए 55 फीसदी लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल 227 जांच नमने फ्लू ओपीडी से भेजे गए हैं। इसमें 125 पॉजिटिव पाए गए। डॉॅक्टरों ने सलाह दी है कि लोग अलर्ट हो जाएं। संक्रमितों की संख्या अभी बढ़ने के क्रम में है।
30 तक नहीं खुलेंगे स्कूल-कालेज
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी 30 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। फिलहाल इस दौरान स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई यथावत जारी रहेगी। इस संबंध में शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी आदेश जारी कर दिया है। इसके पहले राज्य सरकार ने कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुये 16 जनवरी को स्कूल और कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थाओं को 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।
यह भी पढ़ें:-विशेषज्ञों का मानना, वायरस को नियंत्रित रखने की कड़ी रणनीति से चीन का महामारी से बाहर निकलना हो सकता है कठिन
