लखनऊ: अखिलेश के आईटी का मतलब है इनकम फ्रॉम टेरर: अनुराग ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के आईटी का मतलब इनकम फ्रॉम टेरर है और मुख्तार अंसारी, यूनुस अंसारी, अतीक अहमद और नाहिद हसन जैसे माफिया ब्रांड एंबेसेडर थे। …

लखनऊ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के आईटी का मतलब इनकम फ्रॉम टेरर है और मुख्तार अंसारी, यूनुस अंसारी, अतीक अहमद और नाहिद हसन जैसे माफिया ब्रांड एंबेसेडर थे। जिनके कारण सपा शासनकाल में आईटी सेक्टर की कंपनियां यूपी नहीं आती थीं।

भाजपा की योगी सरकार के दौरान सूचना तकनीकी क्षेत्र में लाखों युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिली है । और यूपी आईटी हब के रूप में पहचाना जा रहा है।

योगी जी ने अपराधियों-माफियाओं के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई: अनुराग

शनिवार को राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रम में 5-5 कार्यकर्ता भाजपा सरकार के काम के बारे में जानकारी देती हुई तख्तियां (प्लेकार्ड) लेकर खड़े थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि योगी जी ने कहा कि अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अखिलेश के इनकम फ्रॉम टेरर वाली आईटी को बाहर भगा दिया। मोदी-योगी की सरकार में बिना भेदभाव, बगैर भ्रष्टाचार के लाखों युवाओं को रोज़गार दिया।

वहीं सपा की वर्चुअल रैली से जुड़े एक प्रश्न का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव को वचुअर्ल का मतलब तो पता नहीं है और बातें करते हैं लैपटॉप बांटने की। वहीं, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में हजरतगंज चौराहे पर मेयर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, मुंशी पुलिया चौराहे पर मंत्री आशुतोष टंडन, बापू भवन चौराहे पर मंत्री ब्रजेश पाठक, कैसरबाग चौराहे पर मंत्री महेंद्र सिंह, बंगला बाजार चौराहे पर मंत्री स्वाति सिंह, चौक चौराहे पर मंत्री मोहसिन रजा, बॉलिंगटन चौराहे पर विधायक सुरेश तिवारी और परिवर्तन चौक पर विधायक नीरज बोरा की मौजूदगी में पांच-पांच कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धि को बताते हुए प्ले कार्ड को प्रदर्शित किया।

पढ़ें; बहराइच: घर में खेल रहे बालक को उठा ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत मिला शव…

संबंधित समाचार