बरेली: छात्र संख्या में अनियमितता पर आठ स्कूलों को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक के कुछ स्कूलों की लापरवाही से शासन की शत-प्रतिशत टीकाकरण की योजना पर पलीता लगाया जा रहा है। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने कोविड टीकाकरण अभियान के तहत स्कूलों द्वारा दिए गए छात्र संख्या में भारी अंतर पाए जाने पर 8 स्ववित्त पोषित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस …

बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक के कुछ स्कूलों की लापरवाही से शासन की शत-प्रतिशत टीकाकरण की योजना पर पलीता लगाया जा रहा है। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने कोविड टीकाकरण अभियान के तहत स्कूलों द्वारा दिए गए छात्र संख्या में भारी अंतर पाए जाने पर 8 स्ववित्त पोषित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

विद्यालय द्वारा बताई गई छात्रों की संख्या, परिषद की बेबसाइट पर दर्ज संख्या और कोविड टीकाकरण के लिए पात्र निर्धारित आयु वर्ग के छात्रों में अंतर मिलने पर यह कदम उठाया गया। डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अति महत्वपूर्ण कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के प्रति स्कूलों की लापरवाही पाए जाने पर पेनडमिक एक्ट और मान्यता नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

नोटिस जारी किए गए स्कूलों को 24 जनवरी तक कार्यालय में पहुंचकर कोविड टीकाकरण के पात्र छात्रों के अंतर के संबंध में स्पष्टीकरण, पंजीकृत छात्र, एसआर पंजिका, उपस्थिति रजिस्टर, कोविड टीकाकरण करा चुके छात्रों की सूची आदि से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच करानी होगी।

यह भी पढ़े-

बरेली: पर्यावरण के मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों की खामोशी सही नहीं

संबंधित समाचार