लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर 100 कैदियों को रिहा करेगी सरकार, ये है प्लान…
लखनऊ। अपनों की राह देख रहे 100 से अधिक कैदियों के घरों में इस गणतंत्र दिवस पर दीवाली मनने वाली है। जी हां, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर जेल में बंद 100 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है। जेल प्रबंधन से कैदियों की मांगी गई सूची शासन की ओर से …
लखनऊ। अपनों की राह देख रहे 100 से अधिक कैदियों के घरों में इस गणतंत्र दिवस पर दीवाली मनने वाली है। जी हां, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर जेल में बंद 100 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है।
जेल प्रबंधन से कैदियों की मांगी गई सूची
शासन की ओर से विभिन्न जेलों बंद 16 वर्ष की सजा पूरी कर चुके, अच्छे आचरण वाले, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले और गंभीर बीमारी वाले कै दियों की सूची मांगी गई थी। ऐसे कै दियों की फाइलों को शासन को भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: सरकारी नौकरी का झांसा दे कर 23 लाख की ठगी करने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार…
राज्यपाल अंतिम 100 की सूची को करेंगे स्वीकृत
जेल मुख्यालय द्वारा शासन को भेजी गई कै दियों की फाइलों को परखकर 100 कै दियों की सूची तैयार की जायेगी। जिसे अगली बैठक में चुनाव आयोग व राज्यपाल को भेज दिया जायेगा। राज्यपाल व चुनाव आयोग के अनुमोदन के बाद ही इन कै दियों को रिहा किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस पर रिहा करने के कै दियों की सूची मांगी गई है। रिहाई के मानक पूरे करने वाले प्रदेश की जेलों के पात्र कै दियों का ब्यौरा शासन को भेजा चुका है। रिहाई पर अन्तिम फैसला राज्यपाल लेंगी।
शैलेंद्र मैत्रेय, डीआईजी जेल
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: सपा प्रत्याशी के विरोध के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन, मामला दर्ज
लखनऊ: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.7 डिग्री गिरा पारा, बारिश व सर्द हवाओं के साथ लौटी गलन…
लखनऊ। वायुमंडल में निम्नदाब बढ़ने के कारण मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। एकमुश्त रिकॉर्ड 6.7 डिग्री सेल्सियस पारा गिरने, बारिश व सर्द हवाओं के कारण राजधानी में गलन व कंपकंपी ने फिर से दस्तक.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-the-mercury-dropped-by-a-record-6-7-degrees-in-24-hours-the-melting-returned-with-rain-and-cold-winds/
