UP Election 2022 : सपा को मिला सबसे लंबे आदमी का साथ, जानिए कौन हैं धर्मेंद्र प्रताप सिंह
लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश इन दिनों पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। सभी सियासी दल चुनाव जीतने की जुगत लगे हुए हैं। सभी दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सभी दल अपनी चुनावी जमीन मजूबत करने के लिए लिए जोड़तोड़ की …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश इन दिनों पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। सभी सियासी दल चुनाव जीतने की जुगत लगे हुए हैं। सभी दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सभी दल अपनी चुनावी जमीन मजूबत करने के लिए लिए जोड़तोड़ की राजनीति में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कल शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। पार्टी मुख्यालय पर देश के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सपा पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव व राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।https://t.co/JUSa85GaNO pic.twitter.com/mWIcv50LbJ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 22, 2022
सपा की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, ”पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।” सपा के बयान के मुताबिक यूपी अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
जानिए कौन हैं धर्मेंद्र प्रताप सिंह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह की उम्र 46 साल है। वो भारत के सबसे लंबे कद के व्यक्ति हैं। उनकी लंबाई 8 फुट 2 इंच है। वो प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव के निवासी हैं। सपा में शामिल होने के बाद धर्मेंद प्रताप सिंह ने कहा कि वो समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के साथ धर्मेंद्र प्रताप सिंह की एक तस्वीर भी जारी की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
यह भी पढ़ें:-यूपीटीईटी 2021 : आज दो पालियों में हो रही परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान वरना नहीं मिलेगा प्रवेश
