मुख्यमंत्री योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रविवार को उन्हें भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने ट्वीट कर कहा “भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक, ‘आजाद हिन्द फौज’ के नेतृत्वकर्ता, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे अमर स्वाधीनता मंत्र …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रविवार को उन्हें भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने ट्वीट कर कहा “भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक, ‘आजाद हिन्द फौज’ के नेतृत्वकर्ता, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे अमर स्वाधीनता मंत्र के उद्घोषक, ‘नेताजी’ सुभाष चन्द्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ पर उन्हें कोटिश: नमन। जय हिंद।” उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाष चंद्रबोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में कटक में हुआ था। देश के स्वाधीनता संग्राम में उनका अहम योगदान था।

आगरा मंडल में चुनाव के चलते दो लाख से अधिक लोग किये गये पाबंद

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अराजक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत आगरा मंडल के आठ जिलों में दो लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है।

आगरा मंडल के अपर महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने शनिवार को बताया कि चुनाव में अशांति फैलाने वालों को चिन्हित करने के लिये चुनाव आयोग के निर्देश पर ‘आपरेशन पहचान’ चलाया गया। इसके तहत पिछले दस साल में जेल गये बदमाशों का सत्यापन कराया गया।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: मायावती ने प्रियंका पर किया पलटवार, कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

संबंधित समाचार