बहराइच: बिना परमीशन के पूर्व विधायक के यहां उमड़ी भीड़, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर में सपा के पूर्व विधायक के आवास पर बिना परमीशन के सैकड़ों की चुनावी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम के साथ पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने पूर्व विधायक समेत चार नामजद और 450 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई वाहनों …

बहराइच। पयागपुर में सपा के पूर्व विधायक के आवास पर बिना परमीशन के सैकड़ों की चुनावी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम के साथ पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने पूर्व विधायक समेत चार नामजद और 450 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई वाहनों का चालान भी किया है।

आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज हुआ केस

चुनाव आयोग की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए रैली और सभा पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। बहराइच जिले के पयागपुर में बस स्टॉप के निकट पूर्व सपा विधायक मुकेश श्रीवास्तव का आवास है। यहां पर शनिवार रात को सैकड़ों की संख्या में लोग अपने वाहनों से चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए।

इसकी जानकारी उप जिला मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार को हुई। उप जिला मजिस्ट्रेट, थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र और पुलिस बल के साथ पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे। यहां पर काफी संख्या में भीड़ मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात 10.30 बजे कोरोना लॉक डाउन के बाद भी भीड़ एकत्रित हुई। इस पर पुलिस तीन भीड़ की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की।

पूर्व विधायक से सभा का परमीशन मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सके। इससे कोरोना संक्रमण फैलने के साथ अचार संहिता का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने पूर्व विधायक समेत चार नामजद और 450 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाहनों का भी हुआ चालान

थानाध्यक्ष ने बताया कि भीड़ में शामिल 23 वाहनों का चालान कर दिया गया है। जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

ये भी पढें: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश, दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

संबंधित समाचार