मुरादाबाद : जिले में मिले 89 नए कोरोना संक्रमित, अब तक चार मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में रविवार को 89 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में हुई। वहीं सौ से अधिक एक सप्ताह का होम आइसोलेशन पूरा कर डिस्चार्ज हो चुके हैं। शनिवार को जिले में मिले 245 संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग में बारिश के चलते खलल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में रविवार को 89 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में हुई। वहीं सौ से अधिक एक सप्ताह का होम आइसोलेशन पूरा कर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
शनिवार को जिले में मिले 245 संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग में बारिश के चलते खलल पड़ी। केवल 65 लोगों के सैंपल ही लिए गए हैं।
आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि नये मरीजों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। रैपिड रिस्पांस टीमें उन तक मेडिसिन किट पहुंचाने के लिए भेजी गई हैं।
