अमरोहा: राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के रुप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। रविवार को एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप गुप्ता के आवास पर भाजपाइयों ने सुभाष चंद्र बोस की मनाई। निवर्तमान युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि नेताजी का जन्म 23 …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।
रविवार को एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप गुप्ता के आवास पर भाजपाइयों ने सुभाष चंद्र बोस की मनाई। निवर्तमान युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओड़िशा के बंगाल डिवीजन कटक में हुआ था।
एक सितंबर 1942 को नेता जी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की। उन्होंने कहा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, एवं जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई में देश को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पवन राज, पवन सैनी, धर्मवीर सैनी, अरुण कुमार, अजीम खान, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
