रामपुर में 58 और मिले कोरोना संक्रमित, मरीजों संख्या बढ़कर हुई 828

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रविवार को स्वास्थ्य की आई सूची में 58 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।राहत की बात है कि अब तक पिछले चौबीस घंटे में 109 ठीक हुए है। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 828 हो गई है।संक्रमितों में बंदी,पुलिसकर्मी,कलेक्ट्रेट और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता …

रामपुर, अमृत विचार। रविवार को स्वास्थ्य की आई सूची में 58 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।राहत की बात है कि अब तक पिछले चौबीस घंटे में 109 ठीक हुए है। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 828 हो गई है।संक्रमितों में बंदी,पुलिसकर्मी,कलेक्ट्रेट और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। उसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है।रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई सूची में कोरोना के 58 नए केस मिले है। जिसमें जिला कारागार के बंदी, स्वास्थ्य कर्मचारी, सीआरपीएफ के जवान, पुलिस कर्मी,महिलाएं शामिल हैं।

इसके अलावा बिलासपुर,मिलक, सैदनगर स्वार व शाहबाद में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 109 लोग पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर चले गए हैं। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 828 हो गई है।

संबंधित समाचार