संभल : झोपड़ी में बन रहे थे तमंचे, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में झोपड़ी में तमंचे बनाने का काम कर रहा था। रविवार को पुलिस ने मौके से एक आरोपी को शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन तमंचे, छह अधूरे तमंचे, दो कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। गांव गंगावास को जाने वाले मार्ग …

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में झोपड़ी में तमंचे बनाने का काम कर रहा था। रविवार को पुलिस ने मौके से एक आरोपी को शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन तमंचे, छह अधूरे तमंचे, दो कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

गांव गंगावास को जाने वाले मार्ग के किनारे गंगा नदी के पास एक झोपड़ी खाली पड़ी थी। झोपड़ी में एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहा था। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर गुन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर पहुंच गए। पुलिस झोपड़ी के पास पहुंची तो आरोपी को इसकी भनक लग गई। वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम व पता गांव बिचपुरी सैलाब निवासी सोमवीर उर्फ कर्रु पुत्र सुरेश पाल बताया। आरोपी ने बताया कि वह विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर अवैध शस्त्र बेचकर अधिक मुनाफा कमाना चाहता था। चुनाव के समय अवैध शस्त्रों की अच्छी खपत हो जाती है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से तीन तमंचे बने और छह तमंचे अध बने व दो कारतूस व बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

गंगावास को जाने वाले मार्ग पर बनी झोपड़ी में अवैध शस्त्र बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ बने और कुछ अधबने शस्त्र व हथियारों को बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डीके शर्मा, सीओ, गुन्नौर

संबंधित समाचार