बरेली: बारिश ने घटा दी कोरोना सैंपलिंग, फ्लू कार्नर पर सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर के चलते बीते दिनों शासन ने जिले में अधिक से अधिक कोरोना जांचें करने का आदेश जारी किया था लेकिन शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने रविवार को सैंपलिंग घटा दी। जिले के 300 बेड कोविड अस्पताल में बने कोरोना फ्लू कार्नर पर सुबह से ही …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर के चलते बीते दिनों शासन ने जिले में अधिक से अधिक कोरोना जांचें करने का आदेश जारी किया था लेकिन शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने रविवार को सैंपलिंग घटा दी। जिले के 300 बेड कोविड अस्पताल में बने कोरोना फ्लू कार्नर पर सुबह से ही सैंपलिंग वाले क्षेत्र पर सन्नाटा नजर आया। हैरत की बात यह रही कि रविवार को महज दस लोगों ने ही कोरोना की जांच कराई।

जिले में लगातार साढ़े तीन से चार हजार कोरोना जांचें की जा रही हैं लेकिन रविवार को बारिश के चलते फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर भेजी गईं मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम की भी जांच का आंकड़ा काफी कम रहा। बारिश के चलते बड़ी संख्या में वाहन बिना जांच कराए ही गुजर गए। इस संबंध में 300 बेड कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि बारिश के चलते कम संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे हैं। हालांकि आम दिनों में तीन से चार हजार तक कोरोना जांचे की जा रही हैं।

संबंधित समाचार