बरेली: शराब पीने को रंगदारी न देने पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर में एक दंबग ने युवक का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पहले तो समझौता करने का प्रयास किया और बात न बनने पर आरोपी का शांति भंग …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर में एक दंबग ने युवक का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पहले तो समझौता करने का प्रयास किया और बात न बनने पर आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।

बांके की छावनी निवासी दीपक ने बताया कि 21 दिसंबर 2021 की रात में उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद का नाम सत्यम बताते हुए उसे जमकर गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे 1 जनवरी 2022 को बर्फखाने के पास रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। रुपये न देने पर सत्यम ने उसके साथ मारपीट की और फिर वहां से फरार हो गया।

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन चौकी पुलिस ने पहले तो उसपर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया और समझौता न होने पर आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की उसका कहना है कि अब आरोपी उसे धमका रहा है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

संबंधित समाचार