बरेली: नवाबगंज, फरीदपुर व शहर के आज प्रत्याशी हो सकते हैं घोषित
बरेली, अमृत विचार। बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बरेली की नौ में से छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब शहर, नवाबगंज व फरीदपुर सीटों के लिए ही उम्मीदवारों को घोषित किया जाना है। इसके लिए जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेता लखनऊ में ही ठहरे हुए और पार्टी हाईकमान से नामों …
बरेली, अमृत विचार। बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बरेली की नौ में से छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब शहर, नवाबगंज व फरीदपुर सीटों के लिए ही उम्मीदवारों को घोषित किया जाना है। इसके लिए जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेता लखनऊ में ही ठहरे हुए और पार्टी हाईकमान से नामों को लेकर मंथन जारी है। चूंकि फरीदपुर सीट आरक्षित है। इसलिए यहां अनुसूचित जाति के उम्मीदवार का नाम तय किया है। सोमवार को बाकी सीटों पर भी नाम तय होने की उम्मीद है।
बसपा ने विधानसभा की नौ सीटों के लिए दो चरणों में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। सबसे पहले बिथरी चैनपुर, मीरगंज और बहेड़ी के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए थे। इसके बाद आंवला, भोजीपुरा और कैंट सीट से भी प्रत्याशियों के नाम तय होने के साथ इन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है। अब तीसरे चरण में शहर सीट के साथ नवाबगंज और फरीदपुर विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाना है।
इसलिए पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता लखनऊ में ही ठहरे हुए हैं। चूंकि फरीदपुर आरक्षित सीट है। इसलिए यहां अनुसूचित जाति के उम्मीदवार का नाम तय होना है। पार्टी इन तीनों ही सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट काफी पहले ही तैयार कर ली थी। इन नामों को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ मंथन चल रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को बरेली की बाकी तीनों सीटों के उम्मीदवारों के नामों को घोषित करने की तैयारी है। इसके साथ सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार के नाम तय हो जाएंगे।
