मुरादाबाद : जनसंपर्क में कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे प्रत्याशी
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद भी चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी पूरी तरह बेखौफ दिख रहे हैं। सभी पार्टी के प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रत्याशी बिना मास्क व सामाजिक दूरी के वोट मांगते हुए देखे जा रहे हैं। देश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद भी चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी पूरी तरह बेखौफ दिख रहे हैं। सभी पार्टी के प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रत्याशी बिना मास्क व सामाजिक दूरी के वोट मांगते हुए देखे जा रहे हैं।
देश के साथ जनपद में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, जिसको लेकर प्रशासन ने कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी की है, जिसमें साफ तौर कहा गया है कि किसी प्रकार की जनसभा व जुलूस नहीं निकाले जायेंगे। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी अपने साथ भीड़ लेकर नहीं चलेंगे और मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जायेगा, लेकिन अपने जिले में ऐसा नहीं हो रहा है।
जनपद की नगर व देहात विधानसभा से भाजपा, सपा व बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा अपने पक्ष में वोटों के लिए दिन-रात जनसंपर्क किया जा रहा है, लेकिन जनसंपर्क के दौराना कोई भी प्रत्याशी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहा है। रविवार को भी सपा व भाजपा प्रत्याशियों ने जनसंपर्क किया।
इस दौरान प्रत्याशी व उनके समर्थक बिना मास्क के सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते हुए देखे गए। अमृत विचार की टीम ने इस पर पड़ताल की तो देखा कि जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी बिना मास्क के घूम रहे और अपने पक्ष में वोट कराने के लिए लोगों से हाथ मिलाते हुए दिख रहे है। जोकि कोविड नियमों का उल्लंघन है।
