लखनऊ: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों ठगे, पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अलीगंज पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नित्यानंद राय गाजीपुर के नोनहरा थानांतर्गत मोहनपुरा का रहने वाला है। नित्यानंद के कुछ साथियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्ताऱ कर चुकी …

लखनऊ। अलीगंज पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नित्यानंद राय गाजीपुर के नोनहरा थानांतर्गत मोहनपुरा का रहने वाला है। नित्यानंद के कुछ साथियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्ताऱ कर चुकी है।

एसीपी अलीगंज सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि नित्यानंद और उसके दोस्त मनोज के खिलाफ 20 नवंबर 2020 को सीतापुर में रहने वाले मनोज ने मुकदमा दर्ज कराया था। मनोज के मुताबिक नित्यानंद और अभिषेक ने रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के पद पर उनकी नौकरी लगवाने का दावा किया था।

इसके लिए उसने रुपयों की मांग की। जानकारी करने पर पता चला कि उसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों के साथ करोड़ा रुपये की ठगी की है।

पढ़ें-  लखनऊ: हवाला कारोबारी आयकर विभाग की रडार पर, तीन करोड़ नकदी बरामद…

 

संबंधित समाचार