ICC Under-19 World Cup : वीवीएस लक्ष्मण ने युगांडा के खिलाड़ियों से की बात, बढ़ाया हौसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारोबा (त्रिनिदाद)। भारत के महान बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने अंडर 19 विश्व कप में भारत के हाथों 326 रन से हारे युगांडा के खिलाड़ियों से बात करके उनकी हौसला अफजाई की। युगांडा क्रिकेट संघ ने ट्वीट किया ,” भारत के महान क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण कल भारत के खिलाफ मैच …

तारोबा (त्रिनिदाद)। भारत के महान बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने अंडर 19 विश्व कप में भारत के हाथों 326 रन से हारे युगांडा के खिलाड़ियों से बात करके उनकी हौसला अफजाई की।

Image

युगांडा क्रिकेट संघ ने ट्वीट किया ,” भारत के महान क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण कल भारत के खिलाफ मैच के बाद हमारे खेमे में आये और लड़कों को कुछ सलाह दी। धन्यवाद लक्ष्मण भाई।” लक्ष्मण ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों से बात करने में मजा आया।

Image

उन्होंने ट्वीट किया ,” लड़कों से बात करके अच्छा लगा । उन्हें और युगांडा क्रिकेट को भविष्य के लिए  शुभकामनाएं।” ग्रुप बी में भारत, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलने वाली युगांडा की टीम तीनों मैच हारकर बाहर हो चुकी है।

Image

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें… दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी पर भरोसा जताने के लिये ग्रीम स्मिथ ने BCCI को कहा धन्यवाद
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कोरोना महामारी के बीच दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी क्षमता पर भरोसा जताने के लिये भारतीय खिलाड़ियों और बीसीसीआई को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनकी असाधारण प्रतिबद्धता दूसरों के लिये मिसाल बन गई है।

ये भी पढ़ें…

Anushka Sharma With Vamika : विराट कोहली की बेटी वामिका की दिखी पहली झलक, अनुष्का की गोद में बैठे हुए कैमरे में हुई कैद

Syed Modi International: पीवी सिंधु ने जीता महिला एकल का खिताब, फाइनल में मालविका बंसोड़ को हराया

 

संबंधित समाचार