बहराइच: गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया कतरनिया में पकड़ा गया तेंदुआ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर रेंज क्षेत्र के गांवों में एक हफ्ते से तेंदुआ ने चार लोगों का शिकार किया है। रविवार रात को बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया था। तेंदुआ को गोरखपुर चिड़िया घर भेज दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज से सटे गांव में एक सप्ताह …

बहराइच। मोतीपुर रेंज क्षेत्र के गांवों में एक हफ्ते से तेंदुआ ने चार लोगों का शिकार किया है। रविवार रात को बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया था। तेंदुआ को गोरखपुर चिड़िया घर भेज दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज से सटे गांव में एक सप्ताह से तें दुआ आतंक मचा रहा था। तेंदुए गांव और खेत में जाकर बालकों को अपना शिकार बना रहे थे। अब तक तक तेंदुए के हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की नाराजगी के चलते बेबस वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया था।

रविवार देर रात पिंजरे में कैद हुआ था तेंदुआ

पिंजड़ा लगाने के बाद भी शनिवार शाम को दस वर्षीय बालक को तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिला अस्पताल ले जाते समय बालक की मौत हो गई थी। रविवार रात को तेंदु आ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़ा में कैद हो गया था। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुआ का स्वास्थ्य जांचा। बेहतर होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे गोरखपुर के अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान केंद्र में भेजा गया है।

डीएफओ ने बताया कि वन दरोगा कमला प्रसाद की देखरेख में तेंदु आ गोरखपुर चिड़िया घर भेजा गया। जू प्रशासन ने तेंदु आ को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ तीन वर्ष का नर था।

बकरी के शिकार में कैद हुआ तेंदुआ

मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था। अंदर बकरी बांधी गई थी। बकरी के शिकार के चक्कर में तेंदु आ पिंजड़े में घुसा और दरवाजा बंद हो गया। जिससे तेंदुआ को पकड़ा जा सका।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: रेलवे ट्रैक के हुक व बोल्ट मिले गायब, एडीईएन व आरपीएफ इंस्पेक्टर तलब

संबंधित समाचार