अयोध्या: मंदिर निर्माण कार्य के तीसरे चरण का मंत्रोच्चारण के साथ हुआ श्रीगणेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कार्य गति पकड़ता दिख रहा है। सोमवार को परिसर में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के तीसरे चरण का मंत्रोच्चारण के बाद आगाज हुआ। संभवत: जून तक इस तीसरे चरण के प्लिंथ निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, …

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कार्य गति पकड़ता दिख रहा है। सोमवार को परिसर में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के तीसरे चरण का मंत्रोच्चारण के बाद आगाज हुआ। संभवत: जून तक इस तीसरे चरण के प्लिंथ निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास सहित कार्यदायी संस्था के इंजीनियर व अधिकारी मौजूद रहे।

तीसरे चरण में प्लिंथ निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। माघ कृष्ण सप्तमी रामानंदाचार्य के जयंती पर राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व एलएंडटी के इंजीनियर्स के द्वारा ब्राह्मणों की मौजूदगी में रामलला का पूजन अर्चन करने के बाद कार्य को प्रारंभ किया गया, जिसमें कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए तैयार किए गए फाउंडेशन पर पहले लेयर में 18 सौ पत्थरों के ब्लाक लगाए जाएंगे।

निर्माण स्थल पर 4 लेयर पत्थरों से तैयार किए जाएंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे श्रीराम जन्मभूमि पर राफ़्ट के ऊपर पूजन विधि द्वारा ग्रेनाइट पत्थर के ब्लॉक रखकर मन्दिर की कुर्सी अर्थात फर्श प्लिंथ ऊंचा करने का कार्य प्रारंभ कर दिया। कोटेश्वर शर्मा, गोपाल , लार्सन टुर्बो के विनोद मेहता, टाटा के विनोद शुक्ला, ट्रस्ट की ओर से जगदीश आफले, राजेन्द्र त्रिपाठी, अविनाश संगमनेरकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-पंजाब के पूर्व सीएम का दावा: पाकिस्तान के पीएम ने अनुरोध भेजा, कहा- सिद्धू को अपने मंत्रीमंडल में शामिल कर लो, वो मेरे पुराने मित्र हैं…

संबंधित समाचार