स्मृति मंधाना बनीं साल 2021 की बेस्ट महिला क्रिकेटर, दूसरी बार जीता आईसीसी खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 2021 में सभी प्रारूपों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीत लिया है। मंधाना के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली और आयरलैंड की गैबी लुईस भी रशेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के लिये नामित …

दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 2021 में सभी प्रारूपों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीत लिया है। मंधाना के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली और आयरलैंड की गैबी लुईस भी रशेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के लिये नामित थी।

Image

मंधाना को आईसीसी वर्ष की टी20 टीम में भी जगह मिली है। मंधाना ने 2018 में भी यह पुरस्कार जीता था और वह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी चुनी गई थी । वह झूलन गोस्वामी के बाद यह पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर है ।झूलन को 2007 में यह पुरस्कार मिला था । पिछला साल कठिन रहने के बावजूद मंधाना ने मैदान पर अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी।

Image

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला में भारत आठ मैचों में से दो ही जीत सका और दोनों में मंधाना ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 80 रन बनाये और आखिरी टी20 में 48 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे एकमात्र टेस्ट में पहली पारी में 78 रन बनाये।

Image

वहीं वनडे श्रृंखला में भारत को मिली एकमात्र जीत में 49 रन जोड़े। टी20 श्रृंखला में उन्होंने 15 गेंद में 29 रन और एक अर्धशतक भी बनाया लेकिन भारत श्रृंखला 2 . 1 से हार गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दूसरे मैच में उन्होंने 86 रन बनाये । अपने कैरियर के एकमात्र टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा और प्लेयर आफ द मैच रही। उन्होंने आखिरी टी20 में अपने कैरियर का दूसरा टी20 अर्धशतक बनाया । मंधाना ने भारत के पहले दिन रात के टेस्ट में शतक जड़कर उसे यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें…

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चुने गए आईसीसी के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, भारत के रविचंद्रन अश्विन चूके गए

AFC Women’s Asian Cup: भारत की 12 खिलाड़ी कोरोना की चपेट में, सभी मैच रद्द

संबंधित समाचार