बहराइच: संजय सेतु पुल के ज्वाइंट में आई दरार, संभावित खतरे से सहमे लोग…
बहराइच। जरवल रोड में स्थित संजय सेतु पुल में कई जगह दरार बन गई है। ज्वाइंट के बीच से ही नदी का पानी दिख रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। जरवल रोड पर बना हुआ है संजय सेतु बहराइच …
बहराइच। जरवल रोड में स्थित संजय सेतु पुल में कई जगह दरार बन गई है। ज्वाइंट के बीच से ही नदी का पानी दिख रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है।
जरवल रोड पर बना हुआ है संजय सेतु
बहराइच लखनऊ मार्ग पर जरवल रोड पर संजय सेतु पुल बना हुआ है। जानकारों के मुताबिक पुल का निर्माण प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने कराया था। इस संपर्क मार्ग से लखनऊ, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर के साथ नेपाल के लोग आवागमन करते हैं। लेकिन पुल के बीच कई जगह लोहे की ज्वाइंट टूट गई। टूटे ज्वाइंट के बीच लोग आवागमन करते हैं। इससे कभी भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। चार पहिया वाहन के लोग खतरों के बीच आवागमन कर रहे हैं।
सबसे अधिक दिक्कत ओवर लोड वाहनों को होता है। अगर कहीं दरार और बड़ा हुआ तो आवागमन रुक जायेगा। क्षेत्र के लोगों ने सूचना उपजिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दी। फिर भी कोई भी अधिकारी मौके पर मुआयना करने नहीं पहुंचा है।
रॉड से पहिये हो रहे पंक्चर
संजय सेतु पुल पर जगह जगह ज्वाइंट के बीच सरिया निकला हुआ है। सरिया के ऊपर से ही वाहन निकलते हैं। ऐसे में सरिया वाहन के पहिये में चुभने से टायर पंक्चर हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बनीं साल 2021 की बेस्ट महिला क्रिकेटर, दूसरी बार जीता आईसीसी खिताब
ये भी पढ़ें: बाराबंकी में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, तीन की मौत, 18 घायल
