रायबरेली में सपा ने विधायक मनोज पांडे और पूर्व मंत्री पुत्र पर लगाया दांव…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा चुनाव के समर में सपा ने जिले की तीन विधानसभाओं के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऊंचाहार से पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक मनोज पांडे का टिकट बरकरार रखा गया है तो वहीं पूर्व विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह पर फिर भरोसा जताया गया है। सबसे बड़ा उलटफेर हरचंदपुर सीट पर हुआ है। …

रायबरेली। विधानसभा चुनाव के समर में सपा ने जिले की तीन विधानसभाओं के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऊंचाहार से पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक मनोज पांडे का टिकट बरकरार रखा गया है तो वहीं पूर्व विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह पर फिर भरोसा जताया गया है।

सबसे बड़ा उलटफेर हरचंदपुर सीट पर हुआ है। पूर्व विधायक और टिकट के प्रमुख दावेदार सुरेंद्र विक्रम सिंह को टिकट न देकर पूर्व मंत्री शिव गणेश लोधी के पुत्र को टिकट दिया गया है।

सपा हाईकमान ने मनोज पांडे पर फिर जताया भरोसा

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में आने के बाद राजनीतिक गलियारों में पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक मनोज पांडे के टिकट पर ऊहापोह की स्थिति थी। वहीं सपा हाईकमान ने सारे कयासों पर विराम लगा मनोज पांडे को तीसरी बार टिकट दे दिया।

सरेनी सीट पर 2012 के विधायक रहे देवेन्द्र सिंह को टिकट दी गई है, जबकि देवेन्द्र सिंह 2017 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं हरचंदपुर सीट पर सपा ने नए चेहरे को उतारा है। पूर्व मंत्री शिव गणेश लोधी के पुत्र राहुल लोधी को टिकट दी है। सपा का यह दांव हरचंदपुर सीट के मुकाबले को रोचक बनाएगा। असल में हरचंदपुर सीट पर लोधी मतदाता जीत और हार का निर्णय करता है।

वहीं राहुल लोधी के पिता शिव गणेश लोधी इस सीट से दो बार विधायक रहे हैं। पिछले चुनाव में राहुल की पत्नी कंचन लोधी भाजपा से उतरी थीं और कांग्रेस विधायक राकेश सिंह को कांटे की टक्कर दी थी। इस बार राकेश सिंह भाजपा से हैं तो वहीं राहुल सपा से उतर रहे हैं।

ये भी पढ़ें; दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में आई कमी, संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत पहुंची

संबंधित समाचार