वैश्विक संकेतों से सोना 255 रुपये चमका, चांदी भी मजबूत
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 255 रुपये बढ़कर 48,431 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की …
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 255 रुपये बढ़कर 48,431 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 80 रुपये की तेजी के साथ 64,793 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,713 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 24.25 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोमवार को हाजिर सोने का भाव 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे सोने की कीमत में मजबूती आई।
इसे भी पढ़ें-
Market Crash: सेंसेक्स 1,546 और निफ्टी 17,200 अंक गिरकर बंद, निवेशकों का हुआ करोड़ों का नुकसान
