जम्मू कश्मीर में ड्रोन की निगरानी में होंगे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तथा घाटी के अन्य जगहों पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों को निगरानी में मानव रहित अत्याधुनिक ड्रोन को लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर तथा अन्य जिलों में त्रि स्तरीय सुरक्षाा व्यवस्था की गयी है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। इस …

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तथा घाटी के अन्य जगहों पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों को निगरानी में मानव रहित अत्याधुनिक ड्रोन को लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर तथा अन्य जिलों में त्रि स्तरीय सुरक्षाा व्यवस्था की गयी है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। इस मैदान को कोविड प्रोटाेकॉल के तहत सेनिटाइज कराया गया है तथा मैदान में भारी संख्या में पुलिस तथा केंद्रीय पुलिस बल तैनात किया गया है ।

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद पत्रकारों को बताया कि इलाके की निगरानी ड्रोन से की जा रही है, पिछले एक सप्ताह से इस क्षेत्र में पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ के जवानो को बड़ी संख्या में तैनाती की गयी हैतथा इलाके में तलाशी तथा जांच अभियान चलायी जा रही है। उन्होंने बताया कि ड्रोन से निगरानी करने का मकसद है कि श्रीनगर तथा अन्य जिलों में शांतिपूर्वक गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा सके। जम्मू कश्मीर में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देेखते हुए सुरक्षा बलों को पूरे कश्मीर में सतर्क रहने के लिए कहा गया है तथा सुरक्षा बल घाटी के कई हिस्सों में जांच अभियान चला रहे हैं।

सुरक्षा बल शहर तथा घाटी के अन्य हिस्सों में चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। इस बीच गणतंत्र दिवस से पहले कश्मीर के श्रीनगर तथा अन्य जिला मुख्यालयों पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गयी। कश्मीर के मंडलायुक्त के पॉल ने बताया कि परेड से संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई है। आज मैंने फुल ड्रेस रिहर्सर देखी तथा सभी प्रकार के व्यवस्था की समीक्षा की है।

संबंधित समाचार