बरेली: छह माह बाद भी नहीं लगा पत्नी व बेटी का पता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बेटी के लापता होने पर दिल्ली से उसे तलाश करने आई उसकी मां भी लापता हो गई। अब पति उन्हें छह माह से तलाश कर रहा है लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कई बार किला पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। अब …

बरेली,अमृत विचार। बेटी के लापता होने पर दिल्ली से उसे तलाश करने आई उसकी मां भी लापता हो गई। अब पति उन्हें छह माह से तलाश कर रहा है लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कई बार किला पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। अब उसने एसएसपी को ई-मेल भेजकर शिकायत कर पत्नी और बेटी की तलाश करने की मांग की है।

किला के बाकरगंज निवासी अफसर अली ने बताया कि उसकी पत्नी रूबी दिल्ली में रहती थी। वह दस साल की बेटी अलीना के साथ रह रहा था। आरोप है कि 29 अगस्त 2021 को उसकी बेटी अचानक लापता हो गई। इसकी सूचना अफसर अली ने पत्नी को दी। जिसके बाद वह रात में दिल्ली से बरेली आ गई। उसके अगले दिन वह बेटी को तलाश करने की बात कह इज्जतनगर की तरफ गई और पति को वहीं रुकने के लिए कह दिया। शाम को रूबी ने फोन करके उसे बताया कि अलीना मिल गई है।

उसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। उसके बाद से पति ने उनकी बहुत तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग सका। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी को ई-मेल भेजकर बेटी और पत्नी को तलाश करने की मांग की है।

ये भी पढ़े-

बरेली: एसबीआई के उप प्रबंधक समेत 226 कोरोना संक्रमित

संबंधित समाचार