बरेली: निर्वाचन प्रशिक्षण में 1923 कार्मिक उपस्थित, 77 नदारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। एसबी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन दोनों पालियों में कुल 77 कार्मिक अनुपस्थित रहे। कुल 1923 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। एसबी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन दोनों पालियों में कुल 77 कार्मिक अनुपस्थित रहे। कुल 1923 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए 31 जनवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण के लिए सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक पहली पाली और दोपहर 2 से 5 बजे तक दूसरी पाली में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पहले दिन के प्रशिक्षण की पहली पाली में कुल 1000 पीठासीन व मतदान अधिकारी व दूसरी पाली में इतनों को ही प्रशिक्षण दिया जाना था जिसमें पहली पाली में 959 और दूसरी पाली में 964 पीठासीन व मतदान अधिकारी उपस्थित हुए। दोनों पालियों में कुल 77 पीठासीन/मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इनको एक बार और मौका देते हुए 27 जनवरी को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा गया है।

बावजूद अनुपस्थित रहने की दशा में उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

130 मास्टर ट्रेनरों ने दिया प्रशिक्षण
-प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे कार्मिकों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को सही तरीके से संचालित करने के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के लिए लैब में दर्जनों ईवीएम को रखा गया था। जानकारी देने के लिए वहां 130 मास्टर ट्रेनर भी तैनात किए गए थे। इससे पूर्व कार्मिकों को ब्लैक बोर्ड, पेन, कॉपी और पुस्तकों के माध्यम से ट्रेनरों ने मतदान संबंधी विस्तृत जानकारी दी।

बूस्टर डोज के लिए बढ़ेगी टीमें
-शासन की तैयारियों के अनुसार मतदान में ड्यूटी से पूर्व सभी कार्मिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए बूस्टर डोज लगाई जानी हैं। प्रशिक्षण स्थल में पहले दिन सिर्फ एक बूस्टर डेस्क होने से लोगों को कतार में खड़ा होना पड़ा जिस कारण कार्मिकों को काफी परेशानी हुई। सभी कार्मिकों को समय रहते बूस्टर डोज लगाई जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से और टीमें लगाई जाएंगी।

प्रशिक्षण के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं जो कार्मिक नहीं पहुंचे हैं, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। सभी कार्मिकों को कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक रूप से बूस्टर डोज लगवाई जा रही है। इसके टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
—संतोष बहादुर सिंह, एडीएम एफआर

यह भी पढ़े-

बरेली: छह माह बाद भी नहीं लगा पत्नी व बेटी का पता

संबंधित समाचार