बरेली: रजत हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस के मुखबिर भी फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दो माह पहले कैंट में हुई मानसिक मंदित युवक की हत्या मामले में पुलिस के सभी खुफिया तंत्र नाकाम होते दिखाई दे रहे हैं। हत्या की वजह और हत्यारे से पुलिस अभी कोसों दूर है। शुरुआती जांच में हत्या की कुछ वजहों पर पुलिस ने आशंका जताते हुए जांच शुरू की थी लेकिन …

बरेली,अमृत विचार। दो माह पहले कैंट में हुई मानसिक मंदित युवक की हत्या मामले में पुलिस के सभी खुफिया तंत्र नाकाम होते दिखाई दे रहे हैं। हत्या की वजह और हत्यारे से पुलिस अभी कोसों दूर है। शुरुआती जांच में हत्या की कुछ वजहों पर पुलिस ने आशंका जताते हुए जांच शुरू की थी लेकिन पुलिस का वह भ्रम भी टूट गया। पुलिस मामले में फिलहाल अभी खाली हाथ ही है।

कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर ठिरिया निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी सतीश कुमार के बेटे रजत कुमार उर्फ अन्नू (25) की हत्या के राज से पुलिस दो माह बाद भी पर्दा नहीं हटा पाई है। रजत मानसिक मंदित था। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस को अंदेशा था कि रजत के गांव में किसी व्यक्ति से आपत्तिजनक व्यवहार करने पर शायद किसी ने हत्या को अंजाम दिया हो।

हालांकि, जांच में ऐसा कुछ भी नहीं निकला। पूछताछ में पता चला कि रजत मानसिक मंदित तो था लेकिन गुस्सैल प्रवृत्ति का नहीं था। कुछ दिनों बाद पुलिस के सामने यह भी तथ्य आया कि वह मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण महिलाओं से बदसलूकी करता था, लेकिन जांच में पुलिस यहां भी गलत साबित हुई।

हर तरह से जांच के बाद भी जब पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने गांव में मुखबिरों को सक्रिय किया। धीरे-धीरे घटना को दो माह पूरे हो गए लेकिन पुलिस के मुखबिर भी नाकाम दिखाई दे रहे हैं। मामले के बारे में पूछने पर पुलिस साफ तौर पर कोई सुराग न मिल पाने की बात कह रही है।

गांव की गलियों में उलझी पुलिस
-पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो गांव से लेकर घटना स्थल तक के कैमरों में रजत किस गली से निकलकर घटनास्थल तक पहुंचाख् यह गुत्थी भी नहीं सुलझ सकी। गांव का आबादी क्षेत्र ज्यादा न होने पर भी देर रात आते-जाते किसी ने भी रजत को नहीं देखा और न ही किसी ने कोई आवाज सुनी। पुलिस का मानना है कि अगर स्थानीय लोग साथ दें तो मामले का खुलासा जल्द हो सकता है।

मामले की जांच में पुलिस टीम लगी हुई है। हालांकि अभी तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। —राजीव सिंह, इंस्पेक्टर, कैंट

संबंधित समाचार