बरेली: गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में पुलिस अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर में कोई खुराफात न हो सके, इसलिए संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। रात में पुलिस रोडवेज, सेटेलाइट, जंक्शन के बाहर से गुजरने वाले लोगों पर नजर रख रही है। मंगलवार को पुलिस होटल, मॉल, और बाजार में चेकिंग अभियान चलाएगी। …

बरेली, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर में कोई खुराफात न हो सके, इसलिए संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। रात में पुलिस रोडवेज, सेटेलाइट, जंक्शन के बाहर से गुजरने वाले लोगों पर नजर रख रही है। मंगलवार को पुलिस होटल, मॉल, और बाजार में चेकिंग अभियान चलाएगी।
गणतंत्र दिवस को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जिला पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। जिले के बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहां आने और जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। कई खुराफातियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए गए हैं। बाहर से आने वाले लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है।

रोडवेज, सेटेलाइट के आसपास पुलिस के साथ एलआइयू को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस आज शाम से रात तक होटलों, मॉल और बाजार में भी चेकिंग कर संदिग्धों की तलाश करेगी।

ये भी  पढे़-

बरेली: आईवीआरआई में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वेबिनार

संबंधित समाचार