बरेली: कैंसर पीड़ित शिक्षक की लगी चुनाव में ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधान सभा चुनाव में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कार्मिकों की ड्यूटी नहीं लगाए जाने के निर्देश हैं लेकिन विभागीय मनमानी और लापरवाही के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्हें प्रशिक्षण के लिए भी बाध्य किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। …

बरेली, अमृत विचार। विधान सभा चुनाव में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कार्मिकों की ड्यूटी नहीं लगाए जाने के निर्देश हैं लेकिन विभागीय मनमानी और लापरवाही के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्हें प्रशिक्षण के लिए भी बाध्य किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं।

अपनी गंभीर बीमारियों से परेशान शिक्षकों ने बीएसए ओर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेज कर चुनाव ड्यूटी कटवाने की मांग की है। विकास क्षेत्र रामनगर के व्योधन खुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत उमाकांत शर्मा पिछले कई वर्षों से कैंसर रोग से ग्रस्त हैं। उन्होंने इस रोग से संबंधित ऑपरेशन का प्रमाण पत्र निर्वाचन फार्म के साथ जमा किया है। इसके बावजूद भी उन्हें चुनाव ड्यूटी के लिए बुलाया जा रहा है।

वहीं अपनी सेवानिवृति के करीब पहुंच चुकीं प्रधानाध्यापिका मिथिलेश जैन को भी चुनाव ड्यूटी के लिए आदेशित किया गया है। जबकि वह 61 वर्ष की आयु पार कर चुकी है और पूर्ण रूप से अस्वस्थ रहती है। इस संबंध में बीएसए विनय कुमार का कहना है कि चुनाव ड्यूटी कटवाने से संबंधित सभी प्रार्थना पत्र से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े-

बरेली: फैक्ट्री से दो किलोमीटर दूरी पर था संजीव का हत्यारा

संबंधित समाचार