गणतंत्र दिवस पर परेड में पहली बार निकलेगी होमगार्ड की महिला-पुरुष बाइकर्स की टोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गणतंत्र दिवस 2022 परेड में पहली बार बाइकर्स की टोली अपने करतब दिखाकर दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर करेगी। पहली बार लखनऊ की परेड में होमगार्ड्स का थंडरबोल्ट महिला पुरुष मोटरसाइकिल दल शामिल हो रहा है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स टीम का नेतृत्व होमगार्ड्स उन्नाव की कमांडेंट मनोज कुमार शुक्ला करेंगे। इस टीम में …

लखनऊ। गणतंत्र दिवस 2022 परेड में पहली बार बाइकर्स की टोली अपने करतब दिखाकर दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर करेगी। पहली बार लखनऊ की परेड में होमगार्ड्स का थंडरबोल्ट महिला पुरुष मोटरसाइकिल दल शामिल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स टीम का नेतृत्व होमगार्ड्स उन्नाव की कमांडेंट मनोज कुमार शुक्ला करेंगे। इस टीम में राइडर 2 महिला होमगार्ड और 16 विभागीय पुरुष कार्मिक होंगे। एडीएम सिटी पूर्व के पी सिंह ने बताया कि एक महिला होमगार्ड राष्ट्रीय ध्वज धारक के साथ 17 विभागीय ध्वज लेकर चलने वाली अन्य राइडर का प्रतिनिधित्व करेगी।

थंडरबोल्ट टीम में 29 महिला होमगार्ड हिस्सा ले रही हैं। इनका विशेष प्रशिक्षण होमगार्ड मुख्यालय लखनऊ में किया गया है। पिछले वर्ष नवंबर माह से ही थंडरबोल्ट टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया था। इसके अलावा परेड में एक ईगल पुरुष स् टुकड़ी होगी।

यह सेवी ऑटोमेटिक इंसास राइफल के साथ परेड में शामिल होगी। इसका नेतृत्व डिवीजनल कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। सेकंड इन कमांड के रूप में होमगार्ड्स खीरी के कमांडेंट दिनेश कुमार पांडे रहेंगे। इस टुकड़ी ने 2019 में बेस्ट मार्चिंग दल का द्वितीय और 2020, 2021 में पहला स्थान हासिल किया था।

पहली बार सशस्त्र महिला होमगार्ड का दल अल्फा, महिला सशस्त्र टुकड़ी भी परेड में हिस्सा ले रही है। यह टुकड़ी सेमी ऑटोमैटिक इन्सास राइफल के साथ परेड में शामिल होगी। इसका नेतृत्व जूनियर स्टाफ ऑफिसर मुख्यालय शैलजा एन सिंह करेंगी। परेड कमांडर के पीछे पहली पंक्ति में बीओ विनीता सिंह, बीओ रेखा देवी रहेंगी। दूसरी पंक्ति में बीओ शैलेष यादव, हवलदार प्रशिक्षक इन्द्रादेवी, हवलदार प्रशिक्षक मोनिका और हवलदार प्रशिक्षक ललिता यादव होंगी। इस स्क्वायड में कुल 63 सशस्त्र महिला होमगार्ड और अफसर हिस्सा लेंगे।

पढ़ें- बसपा को छोड़ बाकी सभी सरकारों ने किया राजनीति का अपराधीकरण: मायावती

संबंधित समाचार