UP Election 2022: सपा की लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा के ये कद्दावर नेता हो रहे हमलावर…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 159 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे चरण की सीटें शामिल है। सपा की इस लिस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। लिस्ट जारी होने के बाद उप मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने समाजवादी पार्टी के …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 159 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे चरण की सीटें शामिल है। सपा की इस लिस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। लिस्ट जारी होने के बाद उप मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर तंज कसा है।
भारतीय जनता पार्टी में कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा की उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी ने जो सूची उम्मीदवारों की दी है वह बहुत ही दुखदाई है। भारतीय दंड संहिता की कोई ऐसी धारा नहीं बची जिसके तहत अपराधियों को उन्होंने टिकट नहीं दी। चुनाव का नतीजा भाजपा के पक्ष में आएगा।
पढ़ें- भारत में कोविड-19 के 2,55,874 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
जो हमने कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है, वह अखिलेश यादव सिद्ध कर रहे हैं। जिस प्रकार टिकट वितरण किया जा रहा है, जिनकी जमानत कोर्ट भी रद्द कर रहा है, आजम खान और उनके बेटे को भी वे टिकट दे रहे हैं। अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चाहते हैं- उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वैसे हम को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस नस में तमंचा वाद दौड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- UP Election 2022: कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह आज BJP में हो सकते हैं शामिल
