सिक्किम: गणेश राय ने एसडीएफ से दिया इस्तीफा, जल्द अपने राजनीतिक दल का करेंगे गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगटोक। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के असंतुष्ट नेता गणेश राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जल्द ही एक नया राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा की है। एसडीएफ दक्षिण जिला समिति के उपाध्यक्ष राय के साथ ही एसडीएफ के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों, दावचो लेपचा और सोनम ग्यात्सो लेपचा ने तथा …

गंगटोक। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के असंतुष्ट नेता गणेश राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जल्द ही एक नया राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा की है। एसडीएफ दक्षिण जिला समिति के उपाध्यक्ष राय के साथ ही एसडीएफ के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों, दावचो लेपचा और सोनम ग्यात्सो लेपचा ने तथा 42 अन्य लोगों ने सोमवार को यहां एसडीएफ मुख्यालय में अपने-अपने इस्तीफे सौंपें।

राय ने पत्रकारों से कहा कि एसडीएफ छोड़ने का कारण राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव लाना है। उन्होंने दावा किया कि एसडीएफ नेतृत्व ने बदलते समय के साथ पार्टी में सकारात्मक बदलाव और सुधार लाने के उनके आह्वान पर प्रतिक्रिया नहीं दी और इसलिए एसडीएफ को छोड़कर नई पार्टी बनाना बेहतर है।

उन्होंने कहा कि नई पार्टी के आगाज़ की तारीख जल्द बताई जाएगी। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के मुख्यालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि गणेश राय, दावचो लेपचा और सोनम ग्यात्सो लेपचा ने पार्टी आलाकमान को अपने इस्तीफे सौंप दिये हैं। एसडीएफ का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग कर रहे हैं और यह पार्टी इस हिमालयी राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। यह दिसंबर 1994 से मई 2019 तक राज्य में सत्ता में थी।

ये भी पढ़े-

Maharashtra: वर्धा में कार नदी में गिरने से 7 MBBS छात्रों की मौत, बीजेपी विधायक का बेटा भी शामिल

संबंधित समाचार