करण जौहर ने लोगों को वोट डालने के लिए किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया है। देशभर में 25 जनवरी को मतदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को उनके मतदान के लिए जागरूक किया जाता है। View this post on Instagram A post shared by Karan Johar (@karanjohar) करण जौहर ने अपने फैंस …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया है। देशभर में 25 जनवरी को मतदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को उनके मतदान के लिए जागरूक किया जाता है।

करण जौहर ने अपने फैंस और देश के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का फैसला किया है। वह बहुभाषी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ की एक मुहिम से जुड़े हैं। इस मुहिम के जरिए करण जौहर ने देश को लोगों को मतदान के लिए जागरूरक करने का फैसला किया है।

करण जौहर ने अपने आधिकरिक ‘कू’ अकाउंट पर लिखा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदान हर मतदाता का अधिकार है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और इस मौके पर मैं सभी को पहले से याद दिलाना चाहता हूं कि वोट देने के अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना न भूलें।

गौरतलब है कि अगले महीने में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने ‘कू’ के साथ मिलकर लोगों को उनके मतदान के लिए जागरूक करने की पहल शुरू की है। इस पहल में करण जौहर का भी योगदान लिया गया है।

 

संबंधित समाचार