हरदोई: प्राथमिक विद्यालय में मतदान को लेकर किया गया जागरूक, लोकतंत्र को मजबूत करने की ली गई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतंत्र और उसकी परम्पराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे’ बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस बीच विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम ख़ातून ने वहां मौजूद …

हरदोई। ‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतंत्र और उसकी परम्पराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे’

बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस बीच विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम ख़ातून ने वहां मौजूद लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस बीच वहां पहुंचे लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई।

प्रधानाध्यापिका खातून ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मतदान कर हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे।

इस बीच विद्यालय की सहायक अध्यापिका रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी, रुचि पुरी, शिक्षामित्र प्रशान्त कुमार अवस्थी और राकेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।

मतदाता और उसका मत लोकतंत्र का मूल आधार होता है: चंद्रशेखर

मतदाता और उसका मत ही भारतीय लोकतंत्र या किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र का मूल आधार होता है। मतदाता को अपने मत का प्रयोग करके एक योग्य नेता को चुनना चाहिए हर मतदाता को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए। यह बात तहसील क्षेत्र बाड़ी में स्थित ऐम कॉलेज में प्रवक्ता चंद्रशेखर प्रजापति ने मतदाता जागरूकता विषय पर वर्चुअल कार्यशाला के दौरान कही। उन्होंने बताया भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां पर जनता का शासन चलता है। मतदान एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे व्यक्ति अपने विचारों की दुसरों से सहमति और असहमति दिखा सकता है। चुनाव से पहले बहुत से चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति विभिन्न अजेंडे हमारे सम्मुख रखते है…

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मतदाता और उसका मत लोकतंत्र का मूल आधार होता है: चंद्रशेखर

संबंधित समाचार