कोरोना का कहर: सुप्रीम कोर्ट के 13 जज, 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के 13 न्यायाधीश और यहां की रजिस्ट्री के 400 कर्मचारी कोविड-19 की तीसरी लहर की चपेट में आ गये हैं। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान खुद कोरोना के अदालत पर पड़े बुरे प्रभाव के बारे में यह जानकारी साझा की। सुनवाई के दौरान एक वकील …

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के 13 न्यायाधीश और यहां की रजिस्ट्री के 400 कर्मचारी कोविड-19 की तीसरी लहर की चपेट में आ गये हैं। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान खुद कोरोना के अदालत पर पड़े बुरे प्रभाव के बारे में यह जानकारी साझा की। सुनवाई के दौरान एक वकील ने पीठ के समक्ष शिकायत की थी कि उनके मामले को उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री द्वारा तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया था।

इस पर मुख्य न्यायाधीश ने उस वकील से कहा कि अदालत के 13 न्यायाधीशों के साथ-साथ 400 रजिस्ट्री कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हैं। यदि आप समस्याओं को नहीं जानते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं। न्यायमूर्ति रमन ने आगे कहा कि हमारे शरीर सहयोग नहीं कर रहे हैं फिर भी हम काम कर रहे हैं।…कृपया इसे समझने की कोशिश करें।

ये भी पढ़े-

संजय राउत बोले- हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली देश की पहली पार्टी है शिवसेना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता