सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री योगी को अयोध्या से चुनाव न लड़ने की दी थी सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में योगी आदित्यनाथ के विरोध में माहौल तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ से हमारा तीन पीढ़ियों से संबंध है। इसलिए हमने उनको सुझाव दिया था कि वह अयोध्या के बजाय गोरखपुर जनपद की किसी विधानसभा से चुनाव …

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में योगी आदित्यनाथ के विरोध में माहौल तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ से हमारा तीन पीढ़ियों से संबंध है। इसलिए हमने उनको सुझाव दिया था कि वह अयोध्या के बजाय गोरखपुर जनपद की किसी विधानसभा से चुनाव लड़ें तो ज्यादा अच्छा होगा।

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सााधु समाज में भी एकता नहीं दिखाई दे रही थी। राम मंदिर का मार्ग बनाने के लिए और सड़क चौड़ीकरण के लिए कुछ घरों और दुकानों को तोड़े जाने को लेकर लोग नाराज भी थे। इस सब को देख कर उन्होंने सुझाव दिया कि उनको अयोध्या से चुनाव लड़ने के बजाय गोरखपुर से चुनाव लड़ना चाहिए, जिससे कोई संशय ना रहे।

वहीं सीएम योगी के फैसले को लेकर कहा कि वह मुख्यमंत्री हैं कहीं से भी चुनाव लड़ेगे तो जीतेंगे ही। अगर अयोध्या से चुनाव लड़ते और परेशानी होती तो बहुत शर्मनाक बात होती। ऐसी स्थिति में हमने एक सुझाव दिया था कि अयोध्या से ना लड़ के वह किसी अन्य विधानसभा से लड़ें। उन्होंने यह स्वीकार किया और सुझाव को माना गोरखपुर सदर से लड़ रहे हैं यह अच्छी बात है।

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुखी व स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। राजभवन से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल ने 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में देश के समस्त अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही भारत विश्व में एक स्वतंत्र तथा सशक्त जनतांत्रिक राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित है।

यह भी पढ़ें:-सुरक्षा परिषद के लिए अफ्रीका में बढ़ते आतंकवाद के खतरे पर ध्यान केंद्रित करना अहम : भारत

 

संबंधित समाचार