मुरादाबाद : राजमिस्त्री ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या, पत्नी की इस हरकत से था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव बंद कमरे में गमछे से पंखे से लटका मिला। मंगलवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को जानकारी हुई। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजमिस्त्री की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव बंद कमरे में गमछे से पंखे से लटका मिला। मंगलवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को जानकारी हुई। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजमिस्त्री की मौत लटकने से होने की पुष्टि हुई है।

कटघर कोतवाली क्षेत्र के कमला विहार निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र सैनी उर्फ गुड्डू पुत्र सुरेश सैनी राजमिस्त्री था। उसका विवाह मई 2021 में रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी शीतल के साथ हुई थी। शीतल 12 दिन पूर्व अपने मायके गई थी। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया था। मंगलवार सुबह सात बजे तक भी गुड्डू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज दीं और दरवाजा भी खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजनों ने किवाड़ों के बीच से हाथ डालकर अंदर लगा कुंडा खोल दिया। अंदर का दृश्य देख परिजनों की चीख निकल गई।

गुड्डू को का पंखे से गमछे के सहारे लटका था। सूचना मिलने पर पहुंची कटघर पुलिस ने शव फंदे से उरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल टीम से भी साक्ष्य एकत्र कराए गए। पुलिस ने मृतक के फोन को भी कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रात को मनाया था भतीजे का जन्मदिन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात गुड्डू के बड़े भाई राजेश सैनी के बेटे दीपक का जन्मदिन था। परिवार के सभी सदस्य काफी खुश थे। गुड्डू ने भी अन्य परिजनों के साथ मिलकर केक कटवाया था। वह काफी खुश था। छोटे भाई रवि ने बताया कि उसके चेहरे पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। सभी के साथ गुड्डू ने भी खाना खाया और फिर वह अपने कमरे में सोने चला गया। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि इसके बाद ऐसा क्या हुआ जो उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पत्नी ने तीन बार कराया था गर्भपात
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गुड्डू के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। मगर इस दौरान उसकी पत्नी तीन बार गर्भपात करा चुकी थी। वह खुद ही गर्भपात करने वाली दवाइयां खा लेती थी। इसी को लेकर दंपति के बीच विवाद रहता था। इस बार भी मायके जाने से पहले उसने गर्भपात किया था। मायके में उसका उपचार चल रहा है। इसके लिए भी गुड्डू ने ही पैसे भेजे थे।

संबंधित समाचार