बरेली: जिले में कुष्ठ रोगियों की होगी अब गहन निगरानी
बरेली,अमृत विचार। वर्तमान में 249 कुष्ठ रोगियों का इलाज जिले में चल रहा है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. स्वदेश कुमारी ने बताया कि पूर्व व्यवस्था की बात करें तो पहले जिले में शासन के आदेश पर ही कुष्ठ रोगी अभियान चलाया जाता था लेकिन अब जिले में जो ब्लॉक सबसे अधिक प्रभावित हैं यहां …
बरेली,अमृत विचार। वर्तमान में 249 कुष्ठ रोगियों का इलाज जिले में चल रहा है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. स्वदेश कुमारी ने बताया कि पूर्व व्यवस्था की बात करें तो पहले जिले में शासन के आदेश पर ही कुष्ठ रोगी अभियान चलाया जाता था लेकिन अब जिले में जो ब्लॉक सबसे अधिक प्रभावित हैं यहां विभाग गहन निगरानी करेगा।
इसके लिए विभाग की ओर से जिले में अभियान चलाकर रोगी के सर्विलांस के लिए 1625 टीमें गठित की है।
क्या है कुष्ठ रोग
कुष्ठ रोग माइक्रोवेक्टीरियमलैप्री नामक जीवाणु से होता है। यह साथ खाने, उठने-बैठने से नहीं फैलता। यह आनुवांशिक एवं छुआछूत रोग नहीं है। समय से जांच और उपचार कराने से दिव्यांगता से भी बचा जा सकता है।
ये हैं लक्षण
डॉ. स्वदेश कुमारी ने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली न हो, पसीना न आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है। कान पर गांठें होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं।
कुष्ठ रोग का इलाज
कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध होती है। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में कुष्ठ रोगियों के परिवार व आसपास के 10 घरों के स्वस्थ व्यक्तियों को कुष्ठ रोग से सुरक्षित रखने के लिए दवा का सेवन करवाया जाता है।
ये भी पढ़े-
