लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर डीजीपी से सम्मानित होंगे 763 पुलिसकर्मी…
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल की ओर से प्रदेश पुलिस के 763 पुलिस अधिकारियों व जवानों को विभिन्न पदक व सेवा चिन्ह से सम्मानित किये जायेंगे। पुलिसकर्मियों को विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित करेंगे डीजीपी इन्हें शौर्य, सेवा अभिलेख व कार्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, उत्कृष्ट सेवा सम्माप …
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल की ओर से प्रदेश पुलिस के 763 पुलिस अधिकारियों व जवानों को विभिन्न पदक व सेवा चिन्ह से सम्मानित किये जायेंगे।
पुलिसकर्मियों को विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित करेंगे डीजीपी
इन्हें शौर्य, सेवा अभिलेख व कार्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, उत्कृष्ट सेवा सम्माप चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से पुरस्कृत किया जायेगा। 513 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह, 49 को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व शेष को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा जायेगा। इनमें डीजी स्तर से लेकर आरक्षी स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: बिजनौर : गन्ने से भरे ट्राली ने कार को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, दूसरा घायल
लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर पुलिस की मदद कर बनें ‘गुड सेमेटेरियन’
लखनऊ। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की है। पर अब आप भी गणतंत्र दिवस में स्वैच्छिक वॉलेंटियर के रूप में सेवा देकर पुलिस के साथ गुड सेमेटेरियन (अच्छा नागरिक) सूची में शामिल हो सकते हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी जिलों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आम नागरिकों, स्वैच्छिक वॉलेंटियर्स, स्वयं सेवी संस्थाओं, एनजीओ आदि का सहयोग लेने का निर्देश जारी किया है। इनमें डिजिटल वॉलेंटियर, सी-प्लॉन एक समाज के प्रतिष्ठित लोगों की मदद लेने को कहा गया.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-be-a-good-samatarian-by-helping-the-police-on-republic-day/
ये भी पढ़ें: मुंबई: क्राइम ब्रांच का एएसआई लॉटरी विक्रेता से धन उगाही के मामले में गिरफ्तार
