लखनऊ: कोरोना संक्रमण प्रसार में कमी जारी, दैनिक व सक्रिय मामले भी हुए कम…
लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार में लगातार कमी देखने में सामने आ रही हैं। कोरोना के रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की संख्या के साथ ही संक्रमित मरीजों की ज्यादा संख्या में ठीक होने से प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या भी लगातार कम हो रही हैं। ऐसे जिलों की संख्या में …
लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार में लगातार कमी देखने में सामने आ रही हैं। कोरोना के रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की संख्या के साथ ही संक्रमित मरीजों की ज्यादा संख्या में ठीक होने से प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या भी लगातार कम हो रही हैं। ऐसे जिलों की संख्या में भी कमी आ रही है, जहां कोरोना संक्रमण के मामलें एक हजार से ज्यादा हो गये थे।
कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में भी आ रही कमी
इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या भी कम हो रही हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 98.14 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 65.97 प्रतिशत को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य पूरा हो जायेगा।
महोबा जिले में मंगलवार को एक केस भी नहीं मिला
बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 11 हजार 583 नये संक्रमित मिले और 15 लोगों की मृत्यु हुई है। इस दौरान 18 हजार 875 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुये हैं। प्रदेश में मौजूदा समय में 86 हजार 563 कोविड के सक्रिय मरीज हैं, जिसमे से 84 हजार 141 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इस अवधि में राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक 1854 नये कोरोना संक्रमित मिले और महोबा जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के एक हजार से ज्यादा सक्रिय मरीजों वाले जिलों की संख्या 21 हो गई है।
लगातार चल रहा वैक्सीनेशन का काम: अमित मोहन प्रसाद
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि कोविड वैक्सीनेशन लगातार चल रहा है। प्रदेश में कल तक 14 करोड़ 46 लाख 77 हजार 806 वयस्कों को वैक्सीन की पहली डोज तथा नौ करोड़ 72 लाख 56 हजार 030 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 82 लाख 28 हजार 310 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि अब तक आठ लाख 56 हजार 234 प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें; सीतापुर: बाईपास न होने से लगता है लंबा जाम, परेशान रहती है एक लाख की आबादी
