भदोही में वाहन चेकिंग के दौरान कार से पांच लाख बरामद, ये हुई कार्रवाई…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कारों से पांच लाख रूपया बरामद किया है। कार सवारों द्वारा पैसों का लेखा-जोखा न दिखा पाने पर पुलिस पैसे को जब्त करते हुए मामले को उड़न दस्ते के हवाले कर दिया है। यूपी चुनाव को देखते …

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कारों से पांच लाख रूपया बरामद किया है। कार सवारों द्वारा पैसों का लेखा-जोखा न दिखा पाने पर पुलिस पैसे को जब्त करते हुए मामले को उड़न दस्ते के हवाले कर दिया है।

यूपी चुनाव को देखते हुए हो रही वाहनों की चेकिंग

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान मंगलवार शाम रजपुरा चौकी के पास एक कार से साढ़े तीन लाख व दूसरे कार से डेढ़ लाख रूपया बरामद किया है। पैसे को जब्त करते हुए पुलिस ने पूरे मामले को उड़न दस्ते के हवाले कर दिया है।

भदोही: ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मांगा सामूहिक स्थानान्तरण, जानें क्यों

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के भदोही खण्ड विकास कार्यालय के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से स्थानान्तरण किये जाने की मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है। आज मंगलवार को यहां तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप को पत्र सौंपते हुए यह मांग की है।

इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भदोही ब्लाॅक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों का आरोप है कि भदोही ब्लाॅक प्रमुख प्रियंका सिंह के पति प्रशांत उर्फ चिट्टू सिंह ने ग्राम सभाओं में कराये जा रहे विकास कार्याें में पांच प्रतिशत कमिशन की मांग की जिसे न देने पर महिला ग्राम पंचायत अधिकारियों को एक बंद कमरे में कपड़ा उतारकर मारने की धमकी दी…. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… https://amritvichar.com/bhadohi-village-panchayat-officials-asked-for-mass-transfer-know-why/

संबंधित समाचार