डबल इंजन सरकार में मिली डबल सामाजिक सुरक्षा: कौशल किशोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्रीय शहरी आवास एवं नगर विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार में जनता को डबल सामाजिक सुरक्षा मिली है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवारों को पत्रकारों से बातचीत में कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका …

लखनऊ। केंद्रीय शहरी आवास एवं नगर विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार में जनता को डबल सामाजिक सुरक्षा मिली है।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवारों को पत्रकारों से बातचीत में कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को चरितार्थ करने का काम किया है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने गरीब कल्याण की दिशा में जो काम किये वो 70 साल में सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार ने नहीं दिए।

सपा ने बंद कर दी थी दलितों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति

कौशल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने पिछड़ों और दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर दी थी। राज्य में की योगी सरकार ने सभी वर्गों को छात्रवृत्ति दी। पहले की सरकार ने केवल एक समुदाय और वर्ग के लोगों के ही हितों का ध्यान किया। हमने बिना भेदभाव के सभी वर्गों को छात्रवृत्ति दी और आगे बढ़ने का अवसर दिया।

सपा ने छंटे हुए बदमाशों को दिया है टिकट: कौशल

उन्होंने कहा कि समाजवादी गठबंधन की लिस्ट अभी आई है। लिस्ट में देखेंगे तो प्रदेश भर के छंटे हुए अपराधियों, गुंडों, माफिया, दंगाइयों, बलात्कारियों और फ्रॉड के आरोपियों को टिकट दिया है। सपा ने 2012 में जिस प्रकार समाजवादी लूट योजना संचालित की थी। उसी प्रकार प्रदेशवासियो को डराने, धमकाने के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे समाजवादी लूट योजना 2.0 की स्क्रिप्ट लिखी जा सके।

लोग समाजवादी पार्टी का दंगाराज और गुण्डाराज देख चुके हैं। दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्ग के लोगों का उत्पीड़न किसी से छिपा नहीं है। आंकड़े देखकर इसकी तस्दीक की जा सकती है। सब जानते हैं कि ये लोग सत्ता में आएंगे तो क्या करेंगे, इसलिए इनकी परमानेंट विदाई करने की व्यवस्था कर रखी है।

ये भी पढ़ें: अल्मोड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने नामांकन किया दाखिल

संबंधित समाचार