हरदोई: नवजात शिशु को महिला अस्पताल के बाहर फेंककर निर्दयी मां फरार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के महिला अस्पताल के सामने नवजात बच्ची का शव मिला है। ये शव बिजली के पोल के पास काली पन्नी में लिपटा पाया गया। नवजात के शव की जानकारी पर मौके पर भीड लग गई। वहीं  सूचना पाकर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …

हरदोई। जिले के महिला अस्पताल के सामने नवजात बच्ची का शव मिला है। ये शव बिजली के पोल के पास काली पन्नी में लिपटा पाया गया। नवजात के शव की जानकारी पर मौके पर भीड लग गई। वहीं  सूचना पाकर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला को कोसते नजर आए लोग

जनपद में नवजात बच्चों के शव मिलने का सिलसिला कोई नया नहीं है। अक्सर जनपद में नवजात बच्चों के शव मिलते रहते हैं। पुलिस नवजात शव की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह बच्चा आखिर आया कहां से हैं। हालांकि नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सड़क पर नवजात शिशु फेंकने वाली माँ को लोग कोसते नजर आए।

हरदोई: नेशनल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली, कही ये बड़ी बात…

हरदोई। नेशनल डेवलपमेंट फाउण्डेशन ट्रस्ट ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष राशिद अली ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

सुबह स्कूल से निकली रैली कई स्थानों होते हुए आस गांवों में पहुंची। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राशिद अली वारसी ने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु वर्ग के लोगों को मतदान का अधिकार है और हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे। यह कार्य बीएलओ के माध्यम से कराया जा सकता.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/hardoi-national-development-foundation-took-out-voter-awareness-rally-said-this-big-thing/

संबंधित समाचार