बरेली: चुनाव से पहले 35 हजार वोटर आईडी कार्ड बांटना चुनौती
बरेली, अमृत विचार। डाक विभाग को नए मतदाताओं तक चुनाव से पहले वोटर आईडी कार्ड पहुंचाने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। तहसील से उपलब्ध कराए गए लिफाफों में मतदाता का नाम और पता तक गलत दर्ज है। ऐसे में डाकियों को घर खोजने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। …
बरेली, अमृत विचार। डाक विभाग को नए मतदाताओं तक चुनाव से पहले वोटर आईडी कार्ड पहुंचाने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। तहसील से उपलब्ध कराए गए लिफाफों में मतदाता का नाम और पता तक गलत दर्ज है।
ऐसे में डाकियों को घर खोजने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विभाग के पास कर्मचारियों की भी कमी है। इस कारण समय पर डाक पहुंचाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
प्रशासन ने डाक विभाग को वोटर आईडी कार्ड के लगभग 35 हजार बंद लिफाफ मुहैया कराए हैं। अभी 5 से 10 हजार लिफाफे और दिए जाएंगे लेकिन वर्तमान में डाक के जरिये जो लिफाफे भेजे जा रहे हैं उनमें से रोजाना लगभग 3 से 4 सौ लिफाफे वापस हो जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनके पते और नाम तक गलत हैं।
लिफाफों पर फोन नंबर दर्ज नहीं है। सीनियर पोस्टमास्टर बीएल मीना ने बताया कि जिन लिफाफों पर नाम व पते गलत हैं, उन्हें प्रशासन को वापस किया जाएगा। हर स्थिति में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों तक लिफाफे पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़े-
