बरेली: प्रो. श्यामबिहारी की पांच साल में 3.62 करोड़ की संपत्ति बढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा सदन पहुंचे फरीदपुर विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने दूसरी बार उन पर दांव खेला है। सोमवार को नामांकन पत्र लेकर जाने के बाद प्रो श्याम बिहारी लाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। नामांकन …

बरेली, अमृत विचार। 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा सदन पहुंचे फरीदपुर विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने दूसरी बार उन पर दांव खेला है। सोमवार को नामांकन पत्र लेकर जाने के बाद प्रो श्याम बिहारी लाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। नामांकन पत्र के दौरान उन्होंने अपनी चल-संपत्ति का विवरण भी शपथपत्र पर लिख दिया। 2017 की तुलना में प्रो श्याम बिहारी लाल की 3 करोड़ 62 लाख 40 हजार 202 रुपये की संपत्ति बढ़ी है।

2017 के चुनाव में 2 करोड़ 32 लाख 3 हजार 702 रुपये की संपत्ति का ब्यौरा दिया था। 2022 के चुनाव में उन्होंने 5 करोड़ 94 लाख 43 हजार 904 रुपये की संपत्ति दिखायी है। जबकि पांच साल में 30 लाख 77 हजार 733 रुपये की देनदारी भी चुकायी है। 2012 के चुनाव में इन्होंने 1 करोड़ 50 लाख 94 हजार 571 रुपये की संपत्ति दिखायी है। जबकि 2007 के चुनाव में 19 लाख 97 हजार 938 रुपये की ही संपत्ति थी।

इतना कैश और सोना है
वर्तमान में प्रो श्याम बिहारी लाल के पास 6 लाख 89 हजार 300 रुपये कैश है। पत्नी मंजू लता के पास 1 लाख 45 हजार रुपये का कैश है। इसके साथ एक कार है। उनके पास 110 ग्राम सोना, दो अंगूठी हैं। उनकी पत्नी के पास 185 ग्राम सोना है।

चल संपत्ति
प्रो श्याम बिहारी की 1 करोड़ 47 लाख 63 हजार 136 रुपये, पत्नी मंजू के पास 35 लाख 70 हजार 825 रुपये के अलावा तीसरे कॉलम की 11 लाख 9 हजार 943 रुपये की संपत्ति मिलाकर कुल 1 करोड़ 94 लाख 43 हजार 904 रुपये है। इसमें बैंक खातों में जमा धनराशि, कंपनियों में निवेश, बंधपत्र, डिबेंचर, एलआईसी पॉलिसी आदि शामिल हैं।

अचल संपत्ति
प्रो श्याम बिहारी लाल के पास 8.16 एकड़, पत्नी के पास 6.12 एकड़ कृषि भूमि है। गैर कृषि भूमि समेत अन्य भूमि, प्लॉट मिलाकर 3 करोड़ 60 लाख रुपये और पत्नी के नाम 40 लाख रुपये की संपत्ति मिलाकर कुल 4 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

संबंधित समाचार