Padma Awards 2022: पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे बॉलीवुड के ये सितारे…
मुंबई। बॉलीवुड के सिंगर सोनू निगम को इस साल पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस से पहले सिंगर को इस अवार्ड से सम्मानित करने का एलान किया गया है। View this post on Instagram A post shared by Madhurima Nigam (@madhurimanigamofficial) कल पद्मश्री अवार्ड की घोषणा की गई है और कुल 128 …
मुंबई। बॉलीवुड के सिंगर सोनू निगम को इस साल पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस से पहले सिंगर को इस अवार्ड से सम्मानित करने का एलान किया गया है।
कल पद्मश्री अवार्ड की घोषणा की गई है और कुल 128 लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस दौरान बॉलीवुड जगत के जाने-माने सितारों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने ट्वीट कर पद्मश्री से सम्मानित होने वाले सभी स्टार्स को बधाई दी है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पद्म अवॉर्ड्स की सूची में कुछ महान नामों को देखकर दिल खुश हो गया। विज्ञान, सशस्त्र बलों, खेल, उद्योग, कला … और निश्चित रूप से मेरे निर्देशक मित्र डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की इस अद्भुत उपलब्धि को देखकर मैं बेहद गर्वित हूं।
Heartwarming to see some great names in the #PadmaAwards list. Amazing achievers from Science, Armed Forces, Sports, Industry, Art… And of course my director friend Dr Chandraprakash Dwivedi. Super proud ??
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 25, 2022
