हरदोई: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा किए जाने की खुली पोल, बीडीओ ने जारी किया नोटिस
हरदोई। ग्रामीण विकास की योजनाओं में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। जनपद में विभिन्न विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा कर एक कार्य के कई अलग-अलग मदों से भुगतान कराने के प्रकरण आम बात हो चुकी है। ताजा मामला हरियावां ब्लॉक के भदेउरा गांव से जुड़ा है, जहां ग्राम प्रधान, सेक्रेट्री और तकनीकी सहायक की ओर से …
हरदोई। ग्रामीण विकास की योजनाओं में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। जनपद में विभिन्न विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा कर एक कार्य के कई अलग-अलग मदों से भुगतान कराने के प्रकरण आम बात हो चुकी है। ताजा मामला हरियावां ब्लॉक के भदेउरा गांव से जुड़ा है, जहां ग्राम प्रधान, सेक्रेट्री और तकनीकी सहायक की ओर से सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा किए जाने की पोल खुली है।
हालांकि उक्त भ्रष्टाचारियों से हमदर्दी रखते हुए सरकारी सिस्टम ने गबन की गई धनराशि शासकीय खाते में फिर से जमा कराए जाने की छूट दी है, लेकिन उक्त ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के अन्य मामलों पर कार्यवाही सुनिश्चित न होना सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है।
दरअसल, हरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत भदेउरा में सबाना सिद्दीकी ग्राम प्रधान, अवधेश शरण श्रीवास्तव तकनीकी सहायक व अभिषेक पाल ग्राम विकास अधिकारी को बीडीओ की ओर से जारी नोटिस में मनरेगा के तहत कराए गए एक कार्य को दो अलग-अलग नाम से दर्शाकर दो बार भुगतान कराए जाने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया है।
