रायबरेली: अप्टा कांड के आरोपियों के समर्थकों ने पूर्व मंत्री के टिकट को लेकर किया प्रदर्शन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में पांच साल पुराने अप्टा कांड का जिन्न फिर खड़ा हो गया है। इस कांड ने उस दौरान सरकार को हिला दिया था तो अब ऊंचाहार के मौजूदा विधायक की चुनावी राह में रोड़ा लगाने का काम किया है। अप्टा के आरोपी रहे अभियुक्त जेल में हैं लेकिन उनके समर्थकों ने मौजूदा …
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में पांच साल पुराने अप्टा कांड का जिन्न फिर खड़ा हो गया है। इस कांड ने उस दौरान सरकार को हिला दिया था तो अब ऊंचाहार के मौजूदा विधायक की चुनावी राह में रोड़ा लगाने का काम किया है। अप्टा के आरोपी रहे अभियुक्त जेल में हैं लेकिन उनके समर्थकों ने मौजूदा विधायक मनोज पांडेय के खिलाफ सपा कार्यायल पर जमकर प्रदर्शन कर टिकट वापल लेने की मांग की है।
गौरतलब है कि ऊंचाहार के अप्टा ग्राम के रहने वाले सैकड़ों लोगों ने 26 जनवरी को लखनऊ के समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सपा के ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडे के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अमर्यादित विरोधी नारे भी लगाए और टिकट दिए जाने पर नाराजगी भी जताई। दरअसल रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा गांव में साल 2017 को रात्रि करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली के खंभे से अनियंत्रित होकर टाटा सफारी गाड़ी में सवारो की टकराकर करीब 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
इस घटना को हत्याकांड माना गया था और 11 आरोपियों को जेल भेजा गया था। मामले में तत्कालीन विधायक रहे मनोज पांडे ने मृतकों की ओर से आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की थी। अब यह मामला फिर उठा है। आरोपियों के समर्थकों ने मनोज पांडे का विरोध करना शुरू कर दिया है।
