रायबरेलीः स्कार्पियो सवार लोगों ने नकली शराब से भरी बोरियां जंगल में फेंकी
रायबरेली। जहरीली शराब पीने से रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर ग्राम में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने सरकारी देसी ठेकों में बिक रही विंडीज ब्रांड की शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। ऐसे में अवैध शराब बनाने वाले के हाथ पैर …
रायबरेली। जहरीली शराब पीने से रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर ग्राम में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने सरकारी देसी ठेकों में बिक रही विंडीज ब्रांड की शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। ऐसे में अवैध शराब बनाने वाले के हाथ पैर फूलने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ ग्राम में स्कार्पियो सवार लोग शराब से भरी बोरियों को जंगल में फेंक कर फरार हो गए।
विंडीज ब्रांड की शराब पर पूरी तरह से रोक लगी है। ऐसे में अवैध शराब कारोबारी इस शराब को ठिकाने लगाने में लगे हैं। गुरुवार को रूपामऊ गांव में विंडीज शराब से भरी बोरी फेंककर कार सवार भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरियों को कब्जे में लेते हुए जब उसकी जांच करी तो उसमें विंडीज ब्रांड की बोतल भरी हुई मिली जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी जिस पर तत्काल मामले को संज्ञान लेते हुए।
आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने जब मिली बोतलों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग करी गई तो क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो सका जिससे साबित होता है कि यह शराब नकली थी और ठेकों में बेचने के लिए आई थी लेकिन जिला प्रशासन की अपील व उसके डर से अवैध शराब का कारोबारियों में इसे ठिकाने लगाना ही उचित समझा है।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: बसपा ने जारी की छह प्रत्याशियों की सूची, धामपुर और कुंदरकी के टिकट में किया बदलाव
